हत्या के आरोपियों की पुलिस ने की मदद, वकीलों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

0
Screenshot_20260130-164839~2

एरोड्रम थाना क्षेत्र में 26 जनवरी को हुई युवक की हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जिसमें छोटा बांगड़दा में हुए गाड़ी टकराने के विवाद के बाद युवक की हत्या से वकीलों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आज बड़ी संख्या में अधिवक्ता पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इंदौर । एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित छोटा बांगड़दा इलाके में गाड़ी टकराने के विवाद के बाद युवक संजय सिंह रावत की हत्या के मामले में आज अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में वकील पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे और मामले में गिरफ्तार आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने एरोड्रम थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि थाना प्रभारी ने लापरवाही बरतते हुए बिना किसी पूर्व सूचना के आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया और उनका पुलिस रिमांड भी नहीं लिया गया। अपनी मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने पुलिस आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकरण में किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मृतक संजय सिंह रावत कई वर्षों से कोर्ट मुंशी के यहां कार्यरत था और उसके खिलाफ किसी भी प्रकार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।घटना को लेकर अधिवक्ता समाज में गहरा रोष है। और वे न्याय की मांग पर अड़े हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *