वैष्णव कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स में NSUI कार्यकारिणी गठित
प्रीतेश जैन। आज वैष्णव कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स में NSUI की कार्यकारिणी की घोषणा के साथ छात्र राजनीति को नई दिशा और नई ऊर्जा मिली। इस अवसर पर करण सुरडकर को अध्यक्ष एवं यश वाकोड़े को उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस संपूर्ण प्रक्रिया में परम सोनकर की सक्रिय सहभागिता, संगठनात्मक दक्षता एवं समर्पण अत्यंत सराहनीय रहा, जिनके प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा NSUI निरंतर छात्र अधिकारों, शिक्षा की गुणवत्ता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। यह नियुक्तियाँ संगठन की विचारधारा, छात्र हितों के प्रति प्रतिबद्धता और मजबूत नेतृत्व का प्रमाण हैं। कार्यक्रम में NSUI जिला अध्यक्ष आदरणीय रजत सिंह पटेल की उपस्थिति रही जिनका मार्गदर्शन एवं नेतृत्व छात्र संगठन के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर शुभम सिंह दरबार, अंकित सरोनिया, हिमांशु मलोरिया, पलाश मिश्रा, शुभम ठाकुर, कुणाल सुनहरे, देव सिंह चौहान एवं दीपांशु की सक्रिय उपस्थिति रही।
