इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा का दिखा नया अंदाज,घूसखोर अधिकारियों की उड़ाई नींद

0
Screenshot_20260221-231025

कलेक्टर के एक आदेश से दलालों के हाथ के तोते उड़ गए..

इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के द्वारा प्रशासनिक कार्य विभाजन में संशोधन का एक आदेश जारी किया गया। इस आदेश में पिछले कई दिनों से मिल रही शिकायतों के आधार पर कॉलोनी सेल के प्रभारी में परिवर्तन किया गया। नजूल की जमीनों का रिकॉर्ड तैयार करने में अपनी ताकत लगाने वाली रोशनी पाटीदार को काम के प्रति गंभीरता का इनाम कलेक्टर ने दे दिया। कलेक्टर के इस आदेश से इंदौर की दलाल स्ट्रीट के लोगों के हाथ के तोते उड़ गए। बड़ी संख्या में लाइजनिंग का काम करने वाले लोग सुबह से शाम तक कलेक्टर कार्यालय के कॉलोनी सेल में बैठे हुए पाए जाते थे। इन सभी लोगों के काम धंधे पर कलेक्टर ने अपने एक आदेश से ही चाबुक चला दिया है। इसके साथ ही कलेक्टर शिवम वर्मा ने इंदौर कलेक्टर कार्यालय में स्वच्छ प्रशासन देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। ध्यान रहे कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की यात्रा के दौरान ग्रीन रूम तैयार करने में भी प्रदीप सोनी के द्वारा लापरवाही की गई थी। इस मामले में उनके नाम पर नोटिस जारी होना था। लेकिन प्रभावशाली लोगों का दबाव बनाकर उन्होंने नोटिस जारी नहीं होने दिया था। पिछले दिनों यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना था। अब आखिरकार आज सोनी को विदा कर इंदौर में स्वच्छ प्रशासन की पहल शुरू हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *