मां अम्बा जी मंदिर में इंदौर के जितेन्द्र त्रिपाठी (बाबा) को कलेक्टर ने किया सम्मानित
गुजरात स्थित मां अम्बा जी शक्तिपीठ की महिमा विश्वभर में व्याप्त है । जहां देवी के स्वरूप और चमत्कार के कई किस्से दुनियाभर में फैले हुए है । प्रतिदिन देश विदेश के हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन कर खुद को सौभाग्यशाली मानते है । वही नवरात्रि में श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच जाती है । मां अम्बे देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष जिला कलेक्टर है । व्यवस्थापन से लेकर प्रबंधन भी उन्हीं के हाथों होता है । वर्तमान जिलाधीश मिहिर भाई पटेल ने निःशुल्क भोजनशाला शुरू करने से लेकर कई नवाचार किए है । जिससे आने वाले श्रद्धालुओ की दर्शन करने से लेकर अन्य सभी व्यस्था से काफी सुविधा मिलती है ।

मां अम्बे देवस्थान ट्रस्ट के व्यवस्थापक जिलाधीश मिहिर भाई पटेल के नेतृत्व में भोजनशाला में काफी नवाचार किए गए जिसके सकारात्मक परिणाम भी मिल रहे है । वही आज जिलाधीश द्वारा मां अम्बे तिथि भोजन योजना का शुभारंभ किया । अम्बा जी मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मंत्रोच्चार से हुई । कई सालों से अम्बा जी जाने वाले मां अम्बे के परम भक्त जितेन्द्र त्रिपाठी (जीतू बाबा) का सम्मान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष एवं जिलाधीश मिहिर भाई पटेल द्वारा किया गया साथ ही उन्हें प्रतीक चिन्ह भी दिया गया । मंदिर के पुजारियों और गणमान्य नागरिकों ने जितेन्द्र त्रिपाठी को शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की ।
