भैय्याजी जोशी सहित संघ पदाधिकारियों की उपस्थिति में सामाजिक विषयों पर मंथन

0
IMG-20260222-WA0031

मुस्लिम समाज के बुद्धिजीवियों की परिचर्चा में लिए गए अहम संकल्प

इंदौर। मुस्लिम समाज के डॉक्टरों, इंजीनियरों, प्रोफेसरों और समाजसेवियों की एक महत्वपूर्ण परिचर्चा आयोजित की गई, जिसमें समाज से जुड़े अनेक विषयों पर गंभीर चर्चा के साथ सकारात्मक संकल्प लिए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भैय्याजी जोशी जी पूर्व सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं वर्तमान अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। उनके साथ प्रांत कार्यवाह विनीत नवाथे जी, प्रांत संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री जी एवं प्रांत सह संपर्क प्रमुख विनय पिंगले जी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण पर संवाद

परिचर्चा के दौरान शिक्षा, सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण में मुस्लिम समाज की भूमिका, युवा सशक्तिकरण और सकारात्मक सहभागिता जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई। उपस्थित समाजजनों ने आपसी सहयोग, भाईचारे और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रतिज्ञा ली।

मंच पर प्रमुख सहभागिता

कार्यक्रम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय संयोजक फारूक खान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सलीम खान, प्रांत संयोजक फारूक मंसूरी, संभाग संयोजक शेख शहज़ाद, नगर संयोजक अज्जू पठान सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त डॉ. शकील अहमद, डॉ. रूमान, इंजीनियर फहद, फाइज, एजाज़ शेख, समाजसेवी अंसार अहमद, श्रीमती ज़रीन खान, शबाना खान, एडवोकेट आशिक पटेल, प्रोफेसर अल्ताफ मंसूरी, शाकिर मंसूरी, शाहनवाज़, पत्रकार अनवर खान, फरहान खान, बिल्डर हस्सू पठान, वाजिद मंसूरी, जावेद खान, जाकिर भाई सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सकारात्मक संवाद की पहल

मुख्य अतिथि भैय्याजी जोशी ने अपने उद्बोधन में समाज की एकता, शिक्षा के प्रसार और राष्ट्रहित में सक्रिय सहभागिता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संवाद और समन्वय से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने भविष्य में भी इस प्रकार की संवाद श्रृंखला जारी रखने की सहमति जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *