कलयुगी मौसी ने की विधवा भतीजी जिंदगी बर्बाद, लाखों रुपए हड़प लिए

0
Screenshot_20260804-145742~2

इंदौर। ब्यूटिशियन का काम करने वाली राजस्थान की युवती के साथ उसी की सगी मौसी द्वारा ठगी करने का मामला सामने आया है जिसकी शिकायत पीड़ित युवती ने पुलिस थाने से लेकर पुलिस कमिश्नर तक की है । युवती ने बताया कि 2024 में उसके पति की मौत सड़क हादसे में हो गई थी जिसके बाद उसे उसकी सगी मौसी किरण चांदवाड़ा ने इंदौर बुला लिया था । कुछ महीनों तक सौहार्दपूर्ण तरीके से साथ रहने के दौरान किरण ने अपनी भतीजी से अलग अलग करीब 7 लाख रुपए ले लिए थे ।

पीड़ित युवती ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बच्चे के स्कूल की फीस और कमरे के किराए सहित अन्य खर्चों के लिए मेरे द्वारा जब रुपए की मांग की गई तो मेरी मौसी के स्वभाव में अचानक बदलाव आना शुरू हो गया । पहले तो कुछ दिनों तक रुपए देने पर आज कल करके टालती रही और अचानक से मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और घर पर मौसा मौसी द्वारा गन्दी और अभद्र गलियां दी गई ।

ठगी करने वाले दंपत्ति निरंजन चंदवाड़ा और किरण चंदवाड़ा

युवती के अनुसार मौसी तंत्र क्रिया ,जादू टोने करती रहती है, वही मौसा निरंजन चांदवाड़ा सरकारी नौकरी में बड़े पद से रिटायर्ड हुए है । जिसके द्वारा रसूख के दम पर पीड़िता को प्रताड़ित किया जा रहा है । विधवा भतीजी लाखों रुपये गंवाने के बाद खुद को ठगा हुआ पाकर अपने रुपए प्राप्त करने कि खातिर अलग अलग अधिकारियों से संपर्क कर न्याय की गुहार लगा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *