लक्ष्मी रीजेंसी मेंटेनेंस प्रभारी की तानाशाही, बच्चे और महिलाएं परेशान

0

इंदौर। विज्ञान नगर स्थित मल्टी में मेंटेनेंस प्रभारी की तानाशाही के चलते रहवासी परेशान का सामना कर रहे है। सुबह से अतिआवश्यक वस्तुओं में आने वाले पानी की सप्लाई बंद कर बिजली कनेक्शन बंद किए जाने के चलते बच्चे और महिलाएं नारकीय स्थिति का सामना कर रहे है । मेंटेनेंस प्रभारी दिव्यांश भाटी उर्फ सोनू ने सभी रहवासियों का जीवन दूभर कर दिया है। उसकी तानाशाही और बदतमीज़ी से महिलाएं प्रताड़ित हो रही है। वही महिलाएं बदतमीज़ी और अपमनित किए जाने के बाद पुलिस से सहायता के लिए थाने जा रही है।

दरअसल पूरा वाक्या राजेंद्र नगर थाना अंतर्गत विज्ञान नगर का है, जहां राजलक्ष्मी रीजेंसी c ब्लॉक में अचानक से मेंटेनेंस प्रभारी दिव्यांश भाटी उर्फ सोनू ने कुंठित मानसिकता और तानाशाहीभरा रवैया अख्तियार कर मूलभूत आवश्यकता की वस्तु पानी और बिजली की सप्लाई बंद कर दी है। रहवासियों ने बताया कि सुबह से मल्टी की लिफ्ट बंद होने और पानी ना आने के चलते वे अचानक से परेशानियों में घिर गए । पीने के पानी से लेकर अन्य उपयोग हेतु लोगों के घरों में पानी खत्म हो जाने से रोजमर्रा के कामो के लिए संघर्ष करते दिखाई दे रहे है। वही महिलाएं और बच्चे खासे परेशानियों का सामना कर रहे है । महिलाओं ने जब इस विषय में प्रभारी से बात की तो उसके द्वारा महिलाओं से बदतमीज़ी कर अनुचित व्यवहार कारित किया है। पीड़ित रहवासियों और महिलाओं ने बताया कि तत्काल बिजली और पानी की सेवाएं बहाल नहीं की जाएगी तो हमें मजबूरन पुलिस की शरण लेने के लिए विवश होना पड़ेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *