संस्था सर्वधर्म संघ ने किया कावड़ियों का स्वागत, विधायक गोलू शुक्ला को भेंट किया महाकाल का फोटो फ्रेम

0
IMG-20260807-WA0138

इंदौर। माँ अहिल्या की नगरी में इस वर्ष की कावड़ यात्रा एक विशेष सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बनकर सामने आई। वर्षों से बाणेश्वरी संस्था द्वारा निकाली जा रही यह पवित्र यात्रा महेश्वर से आरंभ होकर उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर तक जाती है। इस बार संस्था सर्वधर्म संघ द्वारा कावड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।

विशेष बात यह रही कि संस्था की ओर से क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक गोलू शुक्ला को महाकाल का सुंदर फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कावड़ यात्रा के माध्यम से धार्मिक एकता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया।

स्वागत कार्यक्रम प्रिंस यशवंत रोड पर आयोजित किया गया, संस्था अध्यक्ष मंजुर् बैग की उपस्थिति में विभिन्न धर्मों के नागरिकों एवं व्यापारियों ने मिलकर पुष्प वर्षा कर और मालाएँ पहनाकर कावड़ियों का ज़ोरदार स्वागत किया। यह दृश्य अद्भुत सामाजिक एकता का परिचायक बना।कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष मंजूर बैग ने कहा, “हमारा उद्देश्य सभी धर्मों को साथ लेकर चलना है और इस पवित्र कावड़ यात्रा के माध्यम से सामाजिक सौहार्द का संदेश देना है।

इस मौके पर संस्था सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बैग, रियाज़ खान, सूफी संत माहिर शाह वारसी, फहीम खान, रवीश पचोरिया, विनोद फुलवादिया, वसीम खान, फैजान बैग, एडवोकेट समीर बैग, मक्कू पहलवान, सोहेल पठान, गोलू शेख, हाजी रिजवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजातरीन