आदिवासी युवती से दो भाइयों ने किया दुष्कर्म, आरोपी राजा हाशमी किन्नर कांड में भी है शामिल

0
Screenshot_20251030-151011

इंदौर के नंदलालपुरा के 24 किन्नरों ने एक साथ जहरीला पदार्थ पिछले दिनो पी कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज कर तीन आरोपियों पर दस दस हजार रूपये के इनाम की घोषणा भी की थी जहा कुछ दिनों पूर्व राजा हाशमी को उसके ससुराल से पुलिस ने गिरफ्तार कर भी लिया था वही एक आदिवासी युवती ने राजा हाशमी और उसके भाई समीर पर दुष्कर्म कर धर्मपरिवर्तन का मामला दर्ज करवाया है पुलिस ने राजा हाशमी और उसके भाई समीर हाशमी पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है

इंदौर के हीरानगर थाने में बुधवार रात 24 साल की आदिवासी युवती ने राजा हाशमी और उसके भाई समीर हाशमी पर दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन करने का मामला दर्ज करवाया है 24 वर्षीय युवती की शिकायत पर राजा पटेल उर्फ हाशमी और उसके भाई समीर हाशमी पर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। वही पीड़िता ने पुलिस को बताया को कुछ साल पहले पालदा क्षेत्र में रहने वाली सिमरन नाम की महिला के साथ भंडारे में गई हुई थी जहां सिमरन ने राजा पटेल के नाम के व्यक्ति से मिलवाया और राजा पटेल ने पीड़िता से कहा कि तुम्हारे घर में अशांति का वातावरण रहता है उसको दूर करने के लिए हम अपने गुरु से मिलवाएंगे उसके तीन दिन बाद राजा ने अपने घर में बुलाकर पीड़िता को नशीला पदार्थ खिलाकर राजा ने अपने भाई समीर को बुलाकर दुष्कर्म कर डाला यही नहीं उसके बाद दोनों भाइयों ने मिलकर पीड़िता की अस्मत को कई बार तार तार कर धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए धमकाया । बहरहाल पुलिस ने धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर समीर को तलाश शुरू कर राजा हाशमी को जेल से ट्रांजिड रिमांड पर लाकर पूछताछ कर कोर्ट से रिमांड लेंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *