बाल बाल बचे रेलवे एसपी पद्मविमोचन शुक्ल

0

अनियंत्रित ट्रक ने रेलवे एसपी की कार को मारी टक्कर

फोनिक्स मॉल बाईपास पर हुआ हादसा, रेलवे रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे एसपी

इंदौर। फोनिक्स मॉल बायपास पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रेलवे एसपी पद्मविमोचन शुक्ल की सरकारी कार को एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।वी ओ – दरअसल एसपी पद्मविमोचन शुक्ल रेलवे द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार को नुकसान पहुंचा, लेकिन वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। घटना की सूचना मिलते ही लसुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया। वही पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि ट्रक चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था या फिर वाहन में कोई तकनीकी खराबी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *