दुलारचंद हत्याकांड; 2 SHO सस्पेंड, 35 लोग गिरफ्तार:पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट- सीने पर गाड़ी चढ़ी, फेफड़ा फटने से मौत; मोकामा में अनंत सिंह कर रहे प्रचार

0
Dularchand_Yadav_Mokama_Barh_1761837364386_1761837369307_1761957261432

मोकामा में RJD नेता दुलारचंद हत्याकांड में घोसवरी थाना अध्यक्ष मधुसूदन कुमार और भदौर थाना अध्यक्ष रविरंजन को किया गया सस्पेंड कर दिया गया है। ग्रामीण SP विक्रम सिहाग के मुताबिक, मामले में 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ जारी है।

बताया जा रहा है कि दोनों SHO ने समय रहते सही कार्रवाई नहीं की। काम में लापरवाही की वजह से दोनों सस्पेंड कर दिया गया है।

बाहुबली से नेता बने दुलारचंद यादव की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हुआ। दुलारचंद के सीने पर गाड़ी चढ़ी थी।इससे सीने की हड्‌डी टूट गई।

दोनों फेफड़े फट गए। यही उनकी मौत की वजह बनी। शुक्रवार को बाढ़ में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 3 डॉक्टरों की टीम ने करीब दाे घंटे तक पोस्टमॉर्टम किया।

इधर, हत्याकांड के 48 घंटे पर अनंत सिंह मोकामा में जनसंपर्क अभियान के लिए निकले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *