जिलाबदर अवधि में बदमाश प्रिंस राठौर साथी लक्कु कहार सहित गिरफ्तार, दो पिस्टल के साथ धराया।
Pritesh Jain। जिलाबदर अवधि के उल्लघंन करने वाले बदमाश प्रिंस राठौर के विरुद्ध द्वारकापुरी सहित इन्दौर शहर व देहात में हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, रास्त रोककर धमकाने, मारपीट व अडीबाजी करने, अवैध हथियार रखने व चाकुबाजी के लगभग एक दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज है ।

थाना प्रभारी द्वारकापुरी इन्दौर द्वारा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश प्रिंस राठौर के विरुद्ध शहर के विभिन्न थानो में पूर्व से एक दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है । उक्त बदमाश की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त इन्दौर के न्यायालय से जारी आदेश पर 01 वर्ष की अवधि के लिये इन्दौर सहित सीमावर्ती राजस्व सीमा जिला उज्जैन, देवास, खरगोन व धार से जिलाबदर किया गया था ।
कुख्यात बदमाश प्रिंस राठौर पिता जितु उर्फ फत्तु राठौर उम्र 20 वर्ष निवासी ऋषि पैलेस कालोनी इन्दौर को जिलाबदर अवधि का उल्लघंन करते पकडा बदमाश के पास एक देशी पिस्टल एक जिंदा कारतूस भी मिला बदमाश के विरुद्ध पुलिस थाना द्वारकापुरी इन्दौर पर अप.क्र. 588/2025 धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम एवं 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया ।

आरोपी लक्कु उर्फ अमितेष पिता सुनिल कहार उम्र 19 वर्ष निवासी ऋषि पैलेस कालोनी इन्दौर से एक देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस मिलने से आऱोपी के विरुद्ध अप.क्र. 589/2025 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया ।
कार्यवाही में थाना प्रभारी द्वारकापुरी निरी. मनीष मिश्र, उनि मुकेश झारिया, प्र.आर. नितेश बघेल, आर. अरुण जाट, आर. कृष्णचंद शर्मा, आर. अनुराग सिंह एवं आर. गौरव परमार (साईबर जोन 04) की सराहनीय भूमिका रही ।
