मेट्रो की जद में मध्य इंदौर का जंगल, पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ो की कटाई के विरोध में किया प्रदर्शन

0
Screenshot_20251227-164144~2

इंदौर । शहर के बीचों बीच रीगल तिराहे पर हरे-भरे पेड़ों को बचाने के लिए आज जनहित पार्टी ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया यह प्रदर्शन पेड़ों की कटाई के विरोध में आयोजित किया गया, जो रानी सराय स्थित रीगल तिराहे के आसपास प्रस्तावित मेट्रो परियोजना के चलते की जा रही है। यह वही इलाका है। जहां दिनभर हजारों लोग इस व्यस्त चौराहे से गुजरते हैं, और इसी शोरगुल के बीच यह हरियाली लोगों के लिए सुकून का एकमात्र ठिकाना बनी हुई है जनहित पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि इस जंगल को उजाड़ना शहर के साथ एक एक्सीडेंट जैसा होगा उन्होंने स्पष्ट कहा कि मेट्रो लाइन शहर में कहीं और से भी निकाली जा सकती है, लेकिन पेड़ों की बलि देना विकास नहीं हो सकता है प्रदर्शन में यह भी सवाल उठाया गया कि विकास के नाम पर अपनाया जा रहा मॉडल कितना व्यावहारिक है।

बीआरटीएस परियोजना का उदाहरण देते हुए कहा गया कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई व्यवस्था को अब तोड़ने में फिर करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं। यह न सिर्फ जनता के पैसे की बर्बादी है, बल्कि जनता की सांसों से भी समझौता है प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में हजारों पक्षी रोज़ाना देखे जाते है। यही पेड़ इन हज़ारों पक्षियों का आशियाना है जो अब तोड़े जाने के मुहाने पर खड़ा है।

भारी ट्रैफिक के बावजूद पक्षियों की इतनी बड़ी संख्या में मौजूदगी इस स्थान को अनोखा बनाती है प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाएं। पेड़ लगाओ अभियानों के लिए सरकार को धन्यवाद देते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि वही संवेदनशीलता पेड़ों को बचाने में भी दिखाई जाएगी गौरतलब है कि इससे पहले मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व मे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाकर विश्व कीर्तिमान बनाया गया था लेकिन इसके दूसरी तरफ मेट्रो परियोजना के चलते ही आज पेड़ों को काटने की योजना बनाई गई है इसको लेकर जनहित पार्टी के पदाधिकारियों ने कैलाश विजयवर्गीय से इन पेड़ों को बचाने के लिए सहयोग करने की अपील की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *