मुख्यमंत्री डॉ यादव ने यूसीसी के लिए जताया आभार, बताया ऐतिहासिक कानून

0
Screenshot_20260723-122320~2

Pritesh Jain इन्दौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वे उनके जन्मस्थान भाभरा जा रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश में पारित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कानून को ऐतिहासिक बताते हुए प्रदेशवासियों का आभार जताया। साथ ही इंदौर के विकास और डबल डेकर ब्रिज परियोजना की भी सराहना की।

इंदौर एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आज़ाद, भगत सिंह और अन्य क्रांतिकारियों ने ऐसे भारत का सपना देखा था, जहां सभी नागरिकों को समान अवसर, समान अधिकार और समान कानून मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की प्रक्रिया के दौरान लगभग साढ़े तीन करोड़ लोगों तक संपर्क किया गया और दस लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि अब मध्य प्रदेश उन बड़े राज्यों में शामिल हो गया है जहां सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और वसीयत जैसे मामलों में समान कानून लागू होगा, चाहे वह किसी भी धर्म का हो।

डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर हमेशा विकास की नई मिसाल कायम करता है। उन्होंने डबल डेकर ब्रिज परियोजना को आधुनिक इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि एक ही स्थान पर सड़क, रेल और फ्लाईओवर का ऐसा समन्वय इंदौर की पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *