राजपुरोहित महासंघ का दीवाली स्नेह मिलन समारोह संपन्न
प्रीतेश जैन । दीप से दीप जले, और समाज में एकता का उजियारा फैले, इसी भावना के साथ राजपुरोहित महासंघ दिल्ली-एनसीआर द्वारा दीपावली स्नेह मिलन, संस्थापक एवं वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान समारोह बड़े हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गुरु महाराज खेताराम जी की आरती के साथ हुआ। आरती के पावन स्वर ने पूरे वातावरण को भक्तिमय एवं ऊर्जा से परिपूर्ण बना दिया।कार्यवाहक अध्यक्ष श्री कानसिंह गुरड़ाई ने अपने संबोधन में महासंघ की गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी देते हुए समाज की प्रगति के लिए किए गए प्रयासों को साझा किया। उन्होंने आगामी चुनाव प्रक्रिया पर भी समाज के वरिष्ठ सदस्यों से खुली चर्चा की।सभी समाजबंधुओं ने एक स्वर में यह प्रस्ताव रखा कि कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति (Consensus) से किया जाना चाहिए, ताकि समाज में एकता और पारदर्शिता बनी रहे।चर्चा के पश्चात, श्री कानसिंह गुरड़ाई की अध्यक्षता में तीन निर्वाचन अधिकारियों की सर्वसम्मति से नियुक्ति की गई । श्री गोविंद सिंह निम्बाड़ा, श्री सोहन सिंह पुरोहितासनी, श्री श्रवण सिंह नारवाइन अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के संचालन का पूर्ण दायित्व सौंपा गया। चुनाव की तिथि एवं समय ये अधिकारी निर्धारित करेंगे। आगामी कार्यकारिणी का गठन पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से किया जाएगा।महासंघ के महासचिव श्री जोरावर सिंह कनोड़िया ने 2010 से 2025 तक की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने महासंघ की उपलब्धियों और गतिविधियों का विस्तृत विवरण दिया तथा भावी अध्यक्ष के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त की।इस समारोह का मुख्य आकर्षण महासंघ के संस्थापक एवं वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान कार्यक्रम रहा।

इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष श्री कानसिंह गुरड़ाई ने सुदर्शन न्यूज चैनल के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. राजकुमार राजपुरोहित का दुपट्टा एवं गुरु महाराज की तस्वीर देकर सम्मान किया, और महासंघ के कार्यक्रमों के मीडिया प्रचार-प्रसार में उनके अमूल्य योगदान के लिए हृदय से कृतज्ञता व्यक्त की। इसी प्रकार समाज के वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों, और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे समाजबंधुओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया। श्री गुरड़ाई ने कहा — “यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, एकता और परंपरा का सम्मान है। यह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।”समारोह के अंत में सभी समाजबंधुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की और भजन-भक्ति संध्या में भाग लेकर दिव्य आनंद का अनुभव किया। पूरा वातावरण आध्यात्मिकता, सौहार्द और आनंदमय ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।इस अवसर पर राजपुरोहित महासंघ दिल्ली एनसीआर की कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे- अध्यक्ष- कान सिंह गुरडाई, महासचिव – ज़ोर सिंह कानोडिया, सह सचिव- पवन सिंह ढाबर, कोषाध्यक्ष- प्रहलाद सिंह मादड़ी, सदस्य- श्रवणसिंह नारवा, जबरसिंह भासुंदा, डूंगरसिंह किसनासर, सत्यनारायणसिंह किसनासर, भागीरथसिंह धीरदेसर, स्वरूपसिंह चावण्डा, ओमसिंह कानासर,राजपुरोहित महासंघ दिल्ली-एनसीआर का यह आयोजन समाज की एकता, सहयोग और समरसता का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया।

