भाजपा की नगर कार्यकारिणी हुई घोषित सुमित की टीम ने सबको चौकाया,खाती समाज हुआ नाराज़
इंदौर । आखिरकार टीम सुमित मिश्रा की वो नगर पदाधिकारियो की घोषणा वाली सूची भी सामने आ गई,जिसमें शामिल नामों ने सबको हैरान कर दियाइस सूची में वैसे तो कई ऐसे नाम है,जो नए है वहीं कई नाम ऐसे भी हैं जो लगभग चर्चाओं में रहे हैंउसी में एक नया नाम है स्वाति काशीद का है । महेश कुकरेजा और इंदु श्रीवास्तव का ये नाम विधायक मालिनी गौड़ के खास समर्थकों का है जो सुमित की टीम का हिस्सा बन चुके हैंइधर सांसद शंकर लालवानी समर्थक कंचन गिदवानी को मंत्री बनाया गया है।नितिन शर्मा,भारत पारख के नाम ने भी सबको चौंका दिया है। रेस से बाहर हुआ एक नाम भी चर्चा का केंद्र बना हुआ है वो नाम है ज्योति पंडित का ।

टीम सुमित मे विधायक गोलू शुक्ला की विधानसभा को सबसे ज्यादा तवज्जो मिली है मंत्री विजयवर्गीय और विधायक मेंदोला के भी कई नाम है वहीं विधायक महेंद्र हार्डिया के हाथ में लगा अहम महामंत्री का पद,साथ ही विधायक मधु वर्मा को भी उपाध्यक्ष पद मिला । टीम की घोषणा के बाद से सुमित मिश्रा का फोन बंद हो गया वही खाती समाज से कोई नाम ना होने से समाज में खासा रोष है, इस्तीफे भी हो सकते है ।
