शेयर बाजार में रुपए दुगुने करने के चक्कर में उलझे इन्वेस्टर, शातिर ठग पुलिस के हत्थे, ऑडी कार हुई जब्त

0

इंदौर । क्राइम ब्रांच इंदौर में 15 दिन पहले दर्ज हुए मुकदमे में विभाग द्वारा में शातिर आरोपी मोइनुद्दीन को गिरफ्तार किया गया था मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पांच फरियादियों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था कि उनके साथ शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 3 महीने में पैसा दोगुना कर देने का कहते हुए 6 करोड रुपए से अधिक रुपया इन्वेस्ट कराया गया था घटना में आरोपी को पूर्व में ही क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तार आरोपी के बाद अब क्राइम ब्रांच ने एक ओडी कर भी जप्त की है और मामले में आगे कार्यवाही जारी है…. शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 3 महीने में रुपए दुगने कर देने का लालच देते हुए फरियादियों से रुपए इन्वेस्ट कराने वाले आरोपी को लेकर अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि आरोपी ने ऑफिस मुंबई में खोल रखा था और फरियादियों के रुपए इन्वेस्ट करने के बाद ऑफिस बंद करते हुए फोन भी बंद कर लिया था वहीं अपना एड्रेस भी बदल लिया था। आरोपी को पुलिस द्वारा बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि धोखाधड़ी करते हुए संपत्ति अर्जित की गई थी उसी से बेंगलुरु से ऑडी कार क्राइम ब्रांच ने जप्त की है । मामले में आगे बताते हुए

एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने कहा कि आरोपी के अकाउंट से उसकी पत्नी और बहन के अकाउंट में भी पैसा गया है । आरोपी के साले के अकाउंट में भी पैसा गया है। जिसकी राशि अधिकारी ने मीडिया को बताई इन तीनों को भी पुलिस ने मामले में आरोपी बनाया है। आरोपी द्वारा धोखाधड़ी से जो भी संपत्ति अर्जित की गई है उसे जब्त करने की कार्यवाही क्राइम ब्रांच द्वारा की जाएगी ।क्रा कोइम ब्रांच की जांच के दौरान आरोपी के पास से एक ऑडी कार जप्त की है, वही परिजनों के बैंक खातों में तकरीबन 80 लाख रुपए इन्वेस्टमेंट के नाम पर डलवाने की बात सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *