सलमान लाला के नाम से सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल, इंदौर पुलिस हुई सक्रिय
इंदौर शहर में इन दिनों सोशल मीडिया पर अलग अलग वीडियो जमकर वायरल हो रहे है जिसमें एक वीडियो में कुछ युवक लठ से मारपीट कर सलमान लाला गैंग के नाम का जिक्र कर रहे है जबकि सलमान लाल के मरने के बाद भी उसके नाम का सहारा लेकर अब नौजवान अपनी गैंग तैयार करने की तैयारी कर रहे है वही एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि यह वीडियो को सबसे पहले आइडेंटिटी फाई करना है कि यह वीडियो कहा का है इस तरह के वीडियो पुराने भी रहते जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाता है । कोई भी आपत्तिजनक , पोस्ट , रील बनाना या गलत कमेंट करना 163 वीएनएस की धारा में आता है जिसका आदेश पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह द्वारा जारी किया गया है इस तरह का कृत्य कोई भी करेगा और हाल ही में वीडियो बनाई गई है या डिलीट कर दी गई है और यदि इंदौर की है, तो उस पर 223 वीएनएस की धारा में कार्यवाही की जायेगी । पुलिस इन वीडियो का पता लगा रही है कि यह वीडियो इंदौर का ही है या नहीं ? बहरहाल देखने वाली बात ये है कि अगर यह मारपीट का वीडियो इंदौर का ही है तो इंदौर शहर में एक और सलमान लाला गैंग सक्रिय हो सकती है ।

