युवा नेता को बारात में हर्ष फायर करना पड़ा भरी, खजराना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

0
Screenshot_20251103-161227

शादी बारात में हर्ष फायर करने वाला आरोपी पृथ्वी सिंह थाना खजराना पुलिस की गिरफ्त में ।

आरोपी के खिलाफ थाना खजराना में आर्म्स एक्ट के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध।

प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार।

भविष्य में इस प्रकार का अपराध नहीं करने का कहकर, आरोपी कान पकड़कर मांगने लगा माफी ।

आरोपी पृथ्वी सिंह ने अपना गुनाह कबूल कर इस प्रकार के अपराध की भविष्य में कभी पुनरावृत्ति ना करने का कहकर कान पकड़कर माफी मांगी। पिछले दिनो खजराना थाना क्षेत्र में एक बारात को निकाले जाने के दौरान एक व्यक्ति पृथ्वी सिंह द्वारा हर्ष फायर किया गया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो की जानकारी पुलिस ने निकाली, जिसमें पता चला कि हर्ष फायर पृथ्वी सिंह ने किया है। इसके बाद पुलिस ने पृथ्वी सिंह को गिरफ्तार कर 25 आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक जब्त की है वही आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *