मंदिर से लौट रही महिला की चैन लूटने वाले दो आरोपी धराएं, लूट के कई मामले पहले से है दर्ज
इंदौर में बीते कल मंदिर से घर जा रही महिला से चेन लूट की वारदात सामने आई थी। जिसमे बाइक सवार दो बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद कर लिया है । चैन स्नेचिंग की वारदात इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के मिश्र नगर की है, जहाँ राधा गहलोत नाम की महिला मंदिर से दर्शन कर अपने घर लौट रही थी, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने मौक़ा देखकर चेन लूट ली और फ़रार हो गए थे। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में मुखबिर की सूचना और CCTV फ़ुटेज के आधार पर दो आदतन बदमाशों को गिरफ़्तार किया और उनसे लूटी हुई चेन भी बरामद की है इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी ने बताया कि महिला मंदिर से अपने घर लौट रही थी तभी 2 बदमाशो ने चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को देखा जो पुलिस को देखकर भागने लगे उनको घेराबंदी कर पकडा, जिन्होंने अपने नाम माधव और और रंजीत बताए पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना को स्वीकार कर लिया है। महिला से छीनी गई दो तोले की सोने की चेन व प्रयुक्त मोटर साइकिल पेंशन एक्स प्रो नम्बर M109NW6634 की जप्त की गई। घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल सपना संगीता क्षेत्र से कल ही चोरी करना बताया।
गिरफ्तार आरोपी व अपराधिक रिकार्ड -01. माघव बोराडे उम्र 29 वर्ष निवासी गुरुशंकर नगर इंदौर (पूर्व में लूट के 6 व चोरों के 05 कुल 11 अपराध) 02. रंजीत पंचोले उम्र 23 वर्ष, निवासी ऋषि पैलेस (पूर्व में आर्म्स एक्ट के 05, मारपीट के 03 कुल 08 अपराध।
आरोपी माधव बोराडे जो कि शातिर चैन लूटेरा है, आरोपी इसके पहले भी करीबन दो साल पूर्व थाना जूनी इंदौर में चेन लूट की घटना के तत्काल बाद पुलिस व पब्लिक की घेराबंदी से बचने के लिये जूनी इंदौर फ्लाई ओवर से नीचे कूद गया था। जिसके कारण उसके पैरो में रॉड डली है।आरोपियों को गिरफ्तार कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।
