शराब के नशे में धूत पुलिसकर्मियों ने कार से किया घायल । पुलिस कमिश्नर ने किया सस्पेंड

0
Screenshot_20251107-151136

इंदौर । नशे में धूत 3 पुलिसकर्मियों ने 5 लोगों को टक्कर मार कर घायल कर दिया । पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने नशेड़ी तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की कार्यवाही की है ।रावजी बाजार थाना क्षेत्र में देर रात नशे में धुत होकर कार चला रहे पुलिसकर्मियो ने 4 से 5 लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। रहवासियों के अनुसार कार में तीन पुलिसकर्मी वर्दी में थे। लोगों ने जब उनकी लहराती हुई गाड़ी आते देखी तो घेराबंदी कर कार को रोक लिया। कार रोकते ही खुद को भीड़ से घिरा हुआ देख पुलिसकर्मी लोगों से विवाद कर भाग निकले। घटना सोमवार रात 10.30 बजे रावजी बाजार थाना क्षेत्र की है। जहां सफेद रंग की एक कार MP09ZB 5391 में तीन पुलिसकर्मी रहवासी क्षेत्र में शराब पी रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि तीनों ने पहले शराब पी। फिर थाना क्षेत्र में दवाई की दुकान पर दवा लेने गई दो युवतियों को टक्कर मारने का प्रयास किया। दोनों युवतियों ने खुद को बचाया। वे चिल्लाई तो नशेड़ी पुलिस वाले 4 से 5 अन्य लोगों को टक्कर मारते हुए कार को लहराते हुए दौड़ाने लगे। वही एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि तीन पुलिसकर्मी कार में मौजूद थे जिसमें संयोगितागंज थाने में पदस्थ कांस्टेबल अनिल कार चला रहा था। साथ में भंवरकुआं थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल सुदर्शन हर्वे और आजाद नगर थाने पर पदस्थ कांस्टेबल वेदांत का मौजूद होना पाया गया । वही पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कार्यवाही करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने आदेश दे दिए है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *