महंगे शौक और लग्ज़री लाइफ के लालच में स्टूडेंट बन गए चैन लुटेरे

0
IMG-20251104-WA0030

इंदौर । कनाडिया पुलिस ने, ऐसे दो स्टूडेंट्स को गिरफ्तार किया है। जो पढ़ाई के साथ-साथ चेन स्नेचिंग की वारदात भी किया करते थे। पूछताछ दोनों ने महंगे शौक और लक्जरी लाइफ जीने के लिए चेन स्नेचिंग करना बताया है। पुलिस और भी चेन स्नेचिंग की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है।कनाडिया पुलिस जब चेन स्नेचिंग की घटनाओं की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी, तभी दो संदिग्ध युवक पुलिस को दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ कर पूछताछ की तो दोनों ने चेन स्नेचिंग करना कबूल कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह बीए सेकंड ईयर के छात्र हैं और चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद, वे कोचिंग क्लास भी जाते थे जिससे कि उन पर किसी को शक ना हो। पुलिस द्वारा पूछने पर की चेन स्नेचिंग क्यों करते हैं दोनों ने बताया कि महंगे शौक और लग्जरी लाइफ जीने की चाहत में ये काम करने लगे। पुलिस ने ₹5 लाख से ज्यादा की चैन और मोती बरामद किए हैं। शहर के बाकी थानों की चेन स्नेचिंग के बारे में भी दोनों छात्रों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *