शादी के रिसेप्शन के समय दुल्हन के साथ दूल्हे ने की अभद्रता, दुल्हन के पिता से भी दहेज को लेकर किया विवाद

0
IMG-20251107-WA0024

MG रोड थाने पर मामला दर्ज दुल्हन के पिता ने वही शादी तोड़ी

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पूरे समाज और मेहमानों के सामने शादी के रिसेप्शन के समय स्टेज पर दुल्हन के साथ दूल्हे नें विवाद किया । इसके साथ ही फोटोग्राफर के साथ भी दूल्हे नें विवाद किया । यह सब देख दुल्हन के पिता को बड़ा आश्चर्य हुआ और पिता ने इसका विरोध किया तो दूल्हे ने उनके साथ मारपीट की और दहेज को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद मौक़े पर दुल्हन के पिता ने शादी तोड़ते हुए पुलिस में दहेज और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई ।मामला इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के नंदलालपुरा स्थित धर्मशाला का है, जहाँ एक शादी का रिसेप्शन चल रहा था। उसी दौरान दूल्हे गौरव ने पानी को लेकर फ़ोटोग्राफ़र से पहले विवाद किया उसके बाद स्टेज पर खड़ी दुल्हन के साथ विवाद करने लगा यह सब देख दुल्हन के पिता मौक़े पर पहुँचे और उसको शांत करने की कोशिश की पर वह नहीं माना उसी दौरान दहेज को लेकर गौरव की माँ और गौरव ने भी विवाद करना शुरू कर दिया यह सब देख दुल्हन के पिता आश्चर्य में पड़ गए उसके बाद वहाँ पर दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई । वहीं दुल्हन के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई इस पूरे मामले मैं एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने बताया कि शादी के रिसेप्शन के दौरान दूल्हे और उसकी माँ द्वारा दुल्हन और उसके पिता के साथ मारपीट कर दहेज को लेकर विवाद किया गया था । जिसके बाद मारपीट और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है । वही दुल्हन के पिता ने मौक़े पर ही शादी तोड़ दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *