किसान की जमीन पर भूमाफियाओं और गुंडों का कब्जा
किसान की जमीन पर भूमाफिया और उसके गुंडों ने अवैध कब्जा कर बोर्ड उखाड़ दिया । किसान द्वारा विरोध किए जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई । मामला सांवेर विधानसभा अंतर्गत मुंडला हुसैन गांव का है जहां गब्बू सिंह पिता दरयार सिंह की खेती की जमीन पर भूमाफिया अय्यूब पटेल और उसके गुंडों ने अवैध कब्जा कर किसान को धमकाना शुरू कर दिया । गब्बू सिंह द्वारा उक्त जमीन की पावर लाखन सिंह पंवार को की गई थी । जिस पर अय्यूब पटेल बाहुबल और रंगदारी के दम पर अपना अधिपत्य जताने लगा वही किसान और उसके साथी लाखन सिंह को गुंडों द्वारा फोन कर धमकाने का मामला सामने आया है । फरियादी आज इंदौर ग्रामीण आई जी को संबंधित मामले में शिकायत करने पहुंचे जहां फरियादी ने प्रेस को बताया कि कुछ भूमाफियाओं और गुंडों ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी जो खुद को इंदौर के एक मंत्री का समर्थक बता रहे थे । बेबस और लाचार अवस्था में किसान न्याय की गुहार लिए प्रशासन से उम्मीद लगाए बैठे है। फरियादी ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पूर्व में संबंधित थाने के प्रभारी और sdop से भी की थी लेकिन पुलिस की मदद ना मिलने पर आज इंदौर ग्रामीण आई जी के समक्ष अपनी बात रखी है ।
