उम्मीदवार शेख अलीम ने महू में किया जनसंपर्क, वकीलों से मांगा समर्थन

0
Screenshot_20251112-155927~2

उम्मीदवार शेख अलीम ने महू में किया जनसंपर्क, वकीलों से मांगा समर्थन महू। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी सिलसिले में उम्मीदवार शेख अलीम अपने जनसंपर्क अभियान के तहत महू पहुंचे।महू में अभिभाषक संघ के साथियों से मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा”राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में मैं उम्मीदवार हूं। इस तारतम्य में आज महू शहर में आना हुआ। महू शहर में अभिभाषक संघ और सभी अभिभाषक साथियों से मुलाकात हुई। महू के वकीलों की समस्याओं को भी जाना और देखा। और सभी साथियों ने सहयोग एवं प्रथम वरीयता का मत देने का आश्वासन दिया है। महू अभिभाषक संघ और कोर्ट के सभी साथियों से मिलकर बड़ी खुशी हुई।और मैं वादा करता हूं कि राज्य अधिवक्ता परिषद में विजय होने के बाद महू के वकीलों एवं प्रदेश के वकीलों की समस्या है, उनकी सुरक्षा का मामला हो, उनके मेडिकल का मामला हो, उनके परिवार सहायता योजना का मामला हो, या वकीलों के सम्मान की कोई भी लड़ाई हो, वो लड़ी जाएगी और उनकी हर समस्या का निराकरण के लिए मैं 24 घंटे तत्पर रहूंगा।सभी महू के अभिभाषक संघ और साथियों का मैं तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने आज सभी साथियों से मिलवाया और सहयोग देने की घोषणा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *