मुख्यमंत्री मोहन यादव अचानक पहुंचे इंदौर, गोपाल मंदिर में बन रहे ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण

0
IMG-20251114-WA0048

प्रितेष जैन, इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को अचानक इंदौर पहुंचे और राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और निर्माण को समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि शहर के सांस्कृतिक आयोजनों के लिए भी महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगी।

वही बिहार चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि
बिहार राज्य में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने की ओर बढ़ रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को इस जीत का प्रमुख आधार बताते हुए कहा—2014 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश का वैश्विक वर्चस्व बढ़ा है। उनके करिश्माई व्यक्तित्व और दूरदर्शी नीतियों ने एनडीए को लगातार नई उपलब्धियाँ दिलाई हैं।” वही सीएम ने आगे नीतीश कुमार, जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एनडीए की सफलता के मजबूत स्तंभ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।

कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा—यह उनके लिए सबक है कि जमीन से जुड़े रहकर राजनीति करें। हवा में उड़ेंगे तो हवा में ही उछाल दिए जाएंगे।

वही, गोपाल मंदिर से निकलने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव सीधे इंदौर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां बिहार चुनाव परिणाम की खुशी में उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयाँ बाँटी और जमकर आतिशबाज़ी भी की। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्साह के माहौल में सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपने हाथों से लड्डू खिलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *