वंदे मातरम रचना के 150 वर्ष होने पर सेंट्रल जेल में हुआ आयोजन
केंद्रीय जेल इंदौर में दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक गणराज्य भारत के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम”की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के 150 वर्ष पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

इंदौर सांसद शंकर लालवानी मुख्य अतिथि के रूप में साथ ही दीप्ति हाडा नगर भाजपा उपाध्यक्ष सर्वजीत गौड प्रदेश सहसयोजक खेल प्रकोष्ठ स्वाति काशिद नगर मंत्री एवं अन्य सम्माननीय समाजसेवी जनप्रतिनिधि अतिथि उपस्थित हुऐ केंद्रीय जेल अधीक्षक अलका सोनकर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम जेल अधीक्षक द्वारा मुख्य द्वार पर सांसद लालवानी तथा सभी अतिथि गणों का स्वागत किया गया तत्पश्चात द्वीप प्रज्वल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

कार्यक्रम में केंद्रीय जेल इंदौर के बंदियों द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की थीम पर गायन और आकर्षक नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया अपने संबोधन में सांसद द्वारा केंद्रीय जेल इंदौर में अधीक्षक अलका सोनकर द्वारा किए जा रहे नवाचारों नव प्रयोगों की सराहना की कार्यक्रम में केंद्रीय जेल के अधिकारी उप अधीक्षक इंद्र सिंह नागर, लडीया जी, वरिष्ठ पर्यवेक्षक कल्याण अधिकारी अभिषेक दांगी का संयोजन रहा कार्यक्रम का संचालन हरप्रीत बख्शी द्वारा किया गया कार्यक्रम का समापन शुभांगी परुलकर द्वारा वंदे मातरम के सुमधुर गायन द्वारा हुआ ।

