मातरम हॉस्पिटल में डॉक्टर ने बच्ची को एक्सपायरी वैक्सीन लगा दी। पुलिस ने डॉक्टर पर दर्ज किया केस

0
Screenshot_20251118-144320~2

इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के मातरम हॉस्पिटल में दंपत्ति अपनी ढाई महीने की बच्ची को वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे। जहां दंपती को मातरम हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही का सामना करना पड़ा। डॉक्टर ने कथित तौर पर बच्ची को एक्सपायरी वैक्सीन लगा दी। जब परिजनों ने वैक्सीन के रैपर पर लिखी जानकारी देखकर आपत्ति जताई, तो डॉक्टर ने रैपर बदलने की कोशिश की और विरोध करने पर परिजनों से मारपीट भी की।

मामले में पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वही पूरा मामला मूसाखेड़ी निवासी राहुल ठाकुर की ढाई माह की बच्ची से जुड़ा है। सोमवार रात राहुल अपनी पत्नी रोशनी के साथ सपना-संगीता रोड स्थित मातरम् हॉस्पिटल में पीडियाट्रिशियन डॉ. हिमांशु अग्रवाल के पास बच्ची को वैक्सीन लगवाने पहुंचे। रिसेप्शन पर उनसे 7030 रुपए शुल्क लिया गया। डॉ. अग्रवाल ने बच्ची को Hexa-2 वैक्सीन लगाई। इस दौरान राहुल की नजर बच्ची की फाइल पर चिपकाए गए वैक्सीन के रैपर पर गई, जिस पर वैक्सीन की एक्सपायरी मई 2025 लिखी थी, जो समाप्त हो चुकी थी।इसे लेकर राहुल ने आपत्ति जताई। मगर डॉक्टर ने उल्टा दंपति के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसकी शिकायत दंपति द्वारा जूनी इंदौर थाने में की गई है।पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज कर ली गई मगर ढाई महीने की जान जाते जाते बच गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *