अल फलाह यूनिवर्सिटी के मालिक का भाई गिरफ्तार, इंदौर की महू पुलिस ने किया हैदराबाद से गिरफ्तार
इंदौर। दिल्ली धमाके में शामिल आतंकी नेटवर्क की चपेट में अल-फलाह यूनिवर्सिटी भी है। जांच एजेंसियों और पुलिस की नज़र अब सीधे इस यूनिवर्सिटी पर टिक गई है।
यूनिवर्सिटी के चांसलर और महू के रहने वाले, जवाद सिद्दीकी के भाई हमूद सिद्दीकी को महू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हमूद सिद्दीकी, की पिछले 25 साल से पुलिस को तलाश थी,जिस पर 25 साल पहले दस हजार रुपए के इनाम की घोषणा भी की गई थी लेकिन वह हर बार पुलिस की पकड़ से बच जाता था। महू में उसने चिटफंड के नाम पर “पैसा दोगुना” का झांसा देकर, कई परिवारों को लूटने का आरोप है। उसके आर्थिक और मानसिक शिकारो में महू के व्यापारी, नौकरीपेशा और सेना के परिवार तक शामिल थे।दिल्ली ब्लास्ट में महू कनेक्शन सामने आते ही, पुलिस ने जवाद सिद्दीकी और उसके पूरे परिवार की जन्म कुंडली खंगालना शुरू कर दी थी। पुराने ठगी के मामलों की परतें खुलते ही, पुलिस ने हमूद की खोज तेज कर दी और आखिरकार उसे हैदराबाद से महू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शक है, कि जवाद ने अपने फरार भाई हमूद के नाम पर अल-फलाह इन्वेस्टमेंट कंपनी खड़ी की थी और इसी का इस्तेमाल कर लोगों से लाखो रुपये ठग कर फरार हो गया था।

