बंधक बनाकर महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार
Pritesh Jain। राऊ थाना क्षेत्र में विवाहित महिला को किराए के घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की है। पूरे मामले को लेकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी घर के बाहर आया और मोटर साईकिल पर बैठा कर ले गया। किराए के कमरे में उसने गंदी हरकत को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के द्वारा महिला से पहले तो थोड़ी बहुत बातचीत शुरू की गई। कुछ दिन बाद आरोपी पीड़िता को विश्वास में लेकर अपने साथ ले गया। पुलिस के मुताबिक 5 दिनों तक किराए के कमरे में महिला को रखा गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो महिला के साथ जमकर मारपीट भी की गई महिला जैसे तैसे अपनी जान बचाकर भागी और पूरे मामले से परिजनों को अवगत कराया। तब परिजनों के साथ जाकर राऊ थाने पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है वही आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है ।
