चाइनीज मंजे से हुई किशोर की मौत के बाद जाएगी पुलिस छत्रीपुरा क्षेत्र में 200 चाइनीज मांजा के रोल पकड़ाए
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोमवार दोपहर को एक नाबालिग किशोर की चाइनीज़ माँझे के चपेट में आने से गला कट गया था। राह चलते लोग उसे अस्पताल लेकर पहुँचे लेकिन उसकी इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं उसके साथ दो दोस्त भी घायल हो गए इस मामले में जैसे यह ख़बर सोशल मीडिया पर फैली वैसे ही प्रशासन एक्टिव हो गया और चाइनीज़ माँझे को ज़ब्त करने की कार्रवाई शुरू की इसी कड़ी में 200 मांजे के रोल के साथ दो युवकों को गिरफ़्तार किया

आपको बता दें पूरा मामला इंदौर का है जहां एक लड़के की चाइनीज़ माँझे की चपेट में आने से मौत हो गई उसके बाद पुलिस प्रशासन नींद से जागा और कार्रवाई करना शुरू की इसी कड़ी में छत्रीपुरा पुलिस ने पहले एक युवक देव को पकड़ा जिसके हाथ में चाइनीज़ माँझे का रोल था। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने मेवाती मोहल्ले का बताया जहां पर पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारा और समीर नाम के युवक को पकड़ा उसके पास से 200 चाइनीज मांजे के रोल बरामद किये है। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया किवो पहले चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा था, उससे पूछताछ कर मेवाती मोहल्ले का पता मिला जहां से समीर नाम के युवक को पकड़ा है उसके पास 70 हज़ार रुपये कीमत के 2 चाइनीस मांजे के रोल बरामद किए है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों पर मुक़दमा दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया है।

