शराब को प्रोत्साहन, सोशल मीडिया पर वायरल आरक्षकों का वीडियो, अब हाथ जोड़कर मांगी माफी

0
Screenshot_20251204-141413~2

सोशल मीडिया पर बीडीडीएस में पदस्थ तीन आरक्षकों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें तीनों पुलिसकर्मी बिना हेलमेट और हाथों में शराब की बोतल लिए हुए एक रील बना रहे है पुलिस ने तीनों पुलिसकर्मियों को शौकाज़ नोटिस जारी किया गया है। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने माफी मांगते हुए वीडियो भी जारी किया है।

इंदौर में आम जनता को पुलिस जहां अनुशासन का पाठ पढ़ा रही है वहीं कुछ सिपाही सोशल मीडिया पर उसकी खुलकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जो कि इंदौर की पुलिस लाइन का बताया जा रहा है। जिसमें बीडीडीएस के तीन आरक्षक जयवीर सिकरवार , उत्तम और कुलदीप द्वारा वह अपने पुलिसकर्मी दोस्त कुलदीप और अन्य साथियों के साथ दिखाई देते हैं। जयवीर इसी वीडियो में डीआरपी लाइन में पैदल जाता है, जहां कुलदीप और बाइक पर बैठा दूसरा पुलिसकर्मी उसे रोकता है। इसके बाद वे शराब की बोतल दिखाकर उसे साथ चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।ऐसे में पुलिस परिसर में इस तरह के वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर डालना नियम के विरुद्ध है। जबकि जयवीर सिकरवार के 4 लाख 46 हजार फॉलोअर्स हैं और उनके वीडियो पसंद भी किए जाते हैं, लेकिन इस तरह के वीडियो पुलिस विभाग की छवि धूमिल कर रहे हैं। बहरहाल तीनों आरक्षकों को डीसीपी द्वारा शौकाज़ नोटिस जारी कर माफी मांगते हुए वीडियो जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *