युवा कांग्रेसियों पर वाटर कैनन के बाद अब मुकदमे भी लगे, बढ़ते अपराध, नशे और चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था जैसे मुद्दों पर किया था उग्र प्रदर्शन

0
Screenshot_20251208-162208~2

इंदौर में युवक कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद अब मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। कलेक्टर कार्यालय के घेराव और हंगामे के मामले में युवक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान न सिर्फ बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की गई थी। और प्रतिबंधात्मक आदेशों का भी उल्लंघन हुआ था ।

सोमवार को इंदौर युवक कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन शहर में बढ़ते अपराध, नशे के कारोबार और बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर किया गया था। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद पंढरीनाथ थाना पुलिस ने युवक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है।

FIR के मुताबिक 8 दिसंबर को युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया। इस दौरान अमन पटवारी, विपिन वानखेड़े, निखिल वर्मा, दानिश खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पर चढ़कर कलेक्टर कार्यालय में प्रवेश करने का प्रयास किया और आम मार्ग पर अवरोध उत्पन्न किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *