छपरी धर्मेंद्र के खिलाफ लामबंद हुए संगठन, जारी की चेतावनी
Pritesh Jain । भगवा ऑटो यूनियन द्वारा छपरी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर धर्मेंद्र बिलोटिया का आज पुतला जलाया गया उसके पहले मौजूद रिक्शा चालको ने छपरी धर्मेंद्र के पुतले को लात जूतों से पीटा। पिछले दिनों छपरी धर्मेंद्र बिलोटिया द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रील पोस्ट की थी। जिसमें महिला पुलिस का अपमान किया गया था साथ ही वीडियो में महिला पुलिस के आचरण और व्यवहार को भी आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है । उक्त वीडियो में छपरी धर्मेंद्र ने महिला पुलिस की अस्मिता और सामाजिक छवि को ढेस पहुंचाने का काम किया। जिसके बाद से यह विवाद उपजा ।

छपरी धर्मेंद्र बिलोटिया ने पिछले दिनो सोशल मीडिया अकाउंट पर एक रील पोस्ट की थी जिसमें उसने दुबई जाकर शहर की सड़क को और देश की छवि को बेहद खराब तरीके से प्रदर्शित किया था। इसके बाद उसने मध्य प्रदेश पुलिस में कार्यरत महिला पुलिस पर अशोभनीय एक रील बनाई थी। इसके बाद से विवाद काफी बढ़ गया जिसके विरोध स्वरूप आज भगवा ऑटो यूनियन द्वारा धर्मेंद्र बिलोटिया का पुतला जलाया और कहा है कि धर्मेंद्र बिलोटिया कान पड़कर माफी मांगे नहीं तो उसको बीच सड़क पर जूते मारे जाएंगे बता दे की छपरी धर्मेंद्र को लेकर करणी सेना भी मैदान में उतर चुकी है। करणी सेना ने चेतावनी भी दी है, कि वह यदि माफी नहीं मांगता है, तो उसकी बीच चौराहे पर पिटाई की जाएगी ।
