UGC एक्ट खत्म करो” और “शिक्षा में हस्तक्षेप बंद करो

0
Screenshot_20260228-163126~2

इंदौर। श्री राजपूत करणी सेना ने UGC एक्ट के विरोध में शहर की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन किया। बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहे से विजय नगर चौराहे तक निकाली गई मशाल रैली में सैकड़ों करणी सैनिक भगवा दुपट्टा ओढ़े, हाथों में जलती मशाल लिए शामिल हुए।

“UGC एक्ट खत्म करो” और “शिक्षा में हस्तक्षेप बंद करो” जैसे नारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार से यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन एक्ट को समाप्त करने की मांग करते हुए इसे शिक्षा व्यवस्था के लिए नुकसानदायक बताया।

रैली के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सहेंद्र सिंह दीक्षित ‘रिंकू भैया’, महिला इकाई की प्रदेश उपाध्यक्ष सरला सोलंकी, संभाग अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह चौहान, संभाग संयोजक वीर सिंह तोमर और युवा करणी सैनिक रणविजय सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। मशालों की रोशनी और जोशीले नारों के बीच करणी सेना ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *