हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के एलपीजी प्लांट में, इंदौर पुलिस द्वारा बम थ्रेट ड्रिल कर, परखी वहां की सुरक्षा व्यवस्था
किसी आपातकालीन परिस्थिति/लावारिस (विस्फोटक सामग्री वाली) वस्तु मिलने पर, कैसे हो सुरक्षा के मापदंड, इसको लेकर कराया जीवंत अभ्यास ।
इन्दौर– शहर की सुरक्षा व्यवस्था तथा शहर में विभिन्न आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की चैकिंग व निरीक्षण एवं आपातकालीन स्थिति में पुलिस, प्रशासन व संस्थानों की क्या सुरक्षा तैयारियां है इसका भी जायजा लिया जा रहा है।

इसी अनुक्रम में अति.पुलिस आयुक्त(अप./मुख्यालय) आर.के. सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) प्रमोद सोनकर के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस की सुरक्षा शाखा एवं बीडीडीएस टीम द्वारा हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) राउर खेड़ी मांगलिया के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट इंदौर पर किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु किस प्रकार बेहतर सुरक्षा संबंधी प्रबंधन किया जाए इस संबंध में मॉक ड्रिल की गई।

इस ड्रिल में बीडीडीएस प्रभारी खालिद मुश्ताक के मार्गदर्शन में, इंदौर पुलिस एवं बीडीडीएस टीम द्वारा संबंधित थाने के बल सहित एच.पी.सी.एल. मांगलिया एलपीजी प्लांट के स्टाफ को भी लेकर, किसी आपातकालीन परिस्थितियों/ लावारिस (विस्फोटक सामग्री वाली) वस्तु मिलने पर, किस प्रकार से कार्यवाही की जाए एवं जनता की सुरक्षा का ध्यान किस प्रकार रखा जाए आदि बातों का जीवंत अभ्यास कराया गया।
पुलिस अधिकारियों द्वारा हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड मांगलिया एलपीजी प्लांट इंदौर पर किसी अप्रिय स्थिति में जान माल की सुरक्षा किस प्रकार करेंगे और किन सावधानियों का ध्यान रखेंगे के संबंध में सभी से बात की तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
