बिना इंटरनेट वाईफाई के मोबाइल में चलेगे फ्री टीवी चैनल, D2M तकनीक बदल देगी मोबाइल की दुनिया
एजेंसी। भारत में मोबाइल तकनीक का नया दौर शुरू होने वाला है. खुशटेक कोरिया ने दावा किया है कि उसने दुनिया का पहला D2M फीचर फोन तैयार किया है, जिसे भारत में बनाया जा रहा है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बिना इंटरनेट या वाई-फाई के फ्री लाइव टीवी चैनल देखे जा सकेंगे. फोन में टीवी सिग्नल पकड़ने के लिए इन-बिल्ट एंटीना भी दिया गया है. कंपनी का मानना है कि यह तकनीक फीचर फोन बाजार को पूरी तरह बदल सकती है.
इस फोन की सबसे बड़ी पहचान इसकी D2M यानी डायरेक्ट-टू-मोबाइल तकनीक है. इसमें ATSC 3.0 तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी मदद से यूजर बिना मोबाइल डेटा, इंटरनेट या वाई-फाई के सीधे लाइव टीवी और फ्री चैनल देख सकते हैं. बेहतर सिग्नल रिसेप्शन के लिए फोन में बाहर निकालने वाला इन-बिल्ट एंटीना भी दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह तकनीक उन इलाकों में भी उपयोगी साबित हो सकती है जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर है. D2M तकनीक को भविष्य की ब्रॉडकास्टिंग तकनीक माना जा रहा है और भारत में इसके इस्तेमाल को लेकर लगातार टेस्टिंग भी की जा रही है.
