सेन परिवार के यहां पहुंचे मंत्री तुलसी सिलावट, माता पूजन में शामिल हुए
इंदौर । मांगलिया स्थित ग्राम मंगल नगर में माता पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक तुलसी सिलावट भी कार्यक्रम में शामिल हुए और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी।
ग्राम मंगल नगर में आयोजित माता पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। गांव के नागरिकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं उत्सवी माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने माता पूजन में शामिल होकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने गांव के कई परिवारों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं भी दी।
इसी दौरान मंत्री तुलसी सिलावट भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नगर अध्यक्ष आकाश सेन के निवास भी पहुंचे। यहां उन्होंने परिवारजनों और उपस्थित लोगों से आत्मीय मुलाकात की तथा अपने हाथों से मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
मंत्री के आगमन से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता के इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
