इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने फरवरी माह में नो पार्किंग में वाहन खडे करने वाले 3280 वाहनों पर की कार्यवाही।

0
IMG-20260305-WA0078

इंदौर । सुगम यातायात हेतु पैट्रोलिंग टीमो द्वारा मुख्य मार्गो/बाजारों में लगातार किया जा रहा है भ्रमण

कार्यवाही के परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम हुई, जिसकी जिम्मेदार नागरिकों द्वारा की जा रही हैं सराहना ।

इन टीमों का मुख्य उद्देश्य शहर के व्यस्ततम मार्गों, प्रमुख बाजार क्षेत्रों एवं यातायात दबाव वाले स्थानों पर अव्यवस्थित एवं अवैध पार्किंग पर नियंत्रण कर यातायात को सुगम बनाना है।

इसी क्रम में फरवरी माह में यातायात की सभी पेट्रोलिंग टीमों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में भ्रमण कर यातायात दबाव एवं अव्यवस्थित पार्किंग की स्थिति का निरीक्षण किया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध व्हील लॉक लगाकर वैधानिक कार्यवाही की गई।

● इन क्षेत्रों में लगातार कार्यवाही जारी है -यातायात जोन-1 : कालानी नगर, एयरपोर्ट रोड, बड़ा गणपति से गौराकुण्ड, इमली बाजार, अंतिम चौराहा, मरीमाता से बाणगंगा तक कार्रवाई।

यातायात जोन-2 : मालवामिल से पाटनीपुरा, भमोरी, एलआईजी, रसोमा, मेदांता रोड, विजयनगर क्षेत्र में कार्यवाही

यातायात जोन-3 : जेल रोड, एमटीएच, आरएनटी मार्ग, एमजी रोड, व्हाइट चर्च से दवा बाजार, मधु मिलन, जंजीरवाला, पलासिया से व्हाईट चर्च, घण्टाघर से गीताभवन सड़क के दोनों तरफ कार्यवाही।

यातायात जोन-4 : सपना संगीता, टॉवर चौराहा से खातीवाला टैंक, सिंधी कालोनी, राजवाड़ा क्षेत्र, जवाहरमार्ग, खजूरी बाजार, सराफा क्षेत्र, भवरकुआ से भोलाराम उस्ताद मार्ग।

पेट्रोलिंग टीमों द्वारा मुख्य मार्गों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतत भ्रमण करते हुए पीए सिस्टम, बॉडी वॉर्न कैमरा, क्रेन/सपोर्ट वाहन, व्हील लॉक एवं पीओएस मशीन की सहायता से अवैध पार्किंग कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई वही हजारो वाहनों को एनाउंसमेंट कर हटाया गया। यातायात पुलिस द्वारा पहले वाहन चालकों को समझाइश एवं चेतावनी दी जा रही है, इसके पश्चात भी नियमों का उल्लंघन जारी रहने पर व्हील लॉक एवं क्रेन के माध्यम से फरवरी माह में नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वाले 3280 वाहनों पर की चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस उपायुक्त सहित यातायात के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों , रहवासियों के साथ लगातार बैठक की जा रही है।

नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की गई। यातायात पुलिस द्वारा की जा रही निरंतर कार्यवाही के परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम हुई है तथा आम नागरिकों को राहत मिली है।इंदौर यातायात पुलिस द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाने हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा आगामी दिनों में भी विभिन्न क्षेत्रों में विशेष पेट्रोलिंग एवं सख्त कार्यवाही लगातार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *