इंदौर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, IAS अधिकारी के फार्म हाउस से लाखों का जुआ पकड़ा
जुआ खेलते 18 लोगो को पकड़ा….
पकडे गये आरोपी व्यापारी और रसूखदार परिवार से है।
लाखो रूपए नगद ताशपत्ती और कार बरामद…
Pritesh Jain । मानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फार्म हाउस पर छापा मारकर जुआ खेल रहे 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पकड़े गए सभी आरोपी व्यापारी और रसूखदार परिवारों से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये नकद, मोबाइल फोन और कार भी बरामद की हैं, जबकि आधा दर्जन आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

इंदौर की मानपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि कोठी रोड स्थित एक फार्म हाउस पर कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम बनाकर फार्म हाउस पर छापा मारा, जहां से 18 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 13 लाख 67 हजार रुपये से अधिक नगद, 30 मोबाइल फोन, 2 कार और अन्य सामग्री बरामद की गई है। वहीं कार्रवाई के दौरान करीब आधा दर्जन लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। वही बताया जा रहा है कि पकड़े गए अधिकांश आरोपी इंदौर, उज्जैन, धार, देवास और झाबुआ जैसे शहरों के हाई प्रोफाइल परिवारों से जुड़े हैं और उनके संबंध पुलिस, प्रशासन और राजनीति से जुड़े लोगों तक बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को मानपुर थाने लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे मामले में आगे उस बंगले के केयरटेकर को भी आरोपी बनाया जा रहा है, साथ ही इस पूरे ही मामले में अगर किसी पुलिसकर्मी की भी संलिप्तता पाई जाती है, तो उस पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वही उक्त फार्म हाउस एक IAS अधिकारी वंदना वैद्य और उनके पति अमरीश वैद्य के नाम से है जिसकी जानकारी उनके खातों में भी दर्शाई गई है । फार्म हाउस के मालिकों ने पुलिस को दिए एक आवेदन में कहा है कि हमारा ये फार्म हाउस धार्मिक अनुष्ठानों और पारिवारिक आयोजनों के लिए है जहां हम कभी कभार जाते है बाकी के समय यह खाली रहता है तथा मैन गेट पर ताला लगा होता है । गांव के ही एक व्यक्ति रंजीत चौधरी को इसका केयर टेकर नियुक्त किया हुआ था जो कि घटना के बाद से संपर्क में नहीं आ रहा है । मालिकों को जुए एवं कार्यवाही की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है साथ ही उन्होंने पुलिस को पूरा सहयोग करने की बात भी कही है ।
सूत्रों के मुताबिक थाने के कुछ पुलिसकर्मियों की संलिप्तता इस मामले में थी वही वरिष्ठ अधिकारियों तक भी उन पुलिसकर्मियों की भनक लगने की सूचना मिली है जल्द ही उन पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही देखने को मिल सकती है ।
