भाजपा नेता का जन्मदिन छुटभैये नेताजी कार पर किया चढ़े, दिखाया स्टंट पुलिस ने कार की जब्त

0
Screenshot_20260311-180709~2

छुटभैये नेता जी ने मांगी माफी

इन्दौर। मध्य प्रदेश में यूँ तो पिछले कई सालों से भाजपा की सरकार है पर इनके छुटभैया नेता अपने आपको किसी बड़े नेता से कम नहीं आंकते हैं इसी कड़ी में भाजपा नेता का जन्मदिन मनाने निकले एक कार चालक द्वारा बीच सड़क पर वाहन रैली निकाली गई और कार पर बैठकर स्टंट किए गए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया वहीं कार भी ज़ब्त की…

आपको बता दे कि पूरा मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है जहाँ अपने आप को सांसद शंकर लालवानी का प्रतिनिधि बताते हुए एक भाजपा नेता पंकज फतेचंदनी का जन्मदिन मनाया जा रहा था उसी दौरान आयुष नाम का युवक एक वाहन रैली लेकर टावर चौराहा pr पहुँचा और वह भाजपा नेता का जन्मदिन मनाने के लिए जा रहा था रैली की किसी प्रकार की परमिशन नहीं थी उसी दौरान आयुष द्वारा कार पर स्टंट भी किया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ इस पूरे मामले में एडिशनल DCP ने बताया कि आयुष नाम का युवक अपनी कार से रैली के रूप में जा रहा था तभी वह कार पर स्टंट करता थाना प्रभारी को दिखाई दिया इसके साथ ही सामान्य यातायात को बाधित कर रहा था इस पूरे मामले में आयुष के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया है वहीं इसकी कार को भी ज़ब्त कर लिया है पुलिस पूरे मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *