लसुड़िया में हुई आगजनी का हुआ खुलासा, पुराने विवाद में घर और कार में लगाई आग, तीन आरोपी गिरफ्तार

0
Picsart_26-04-01_18-39-05-050

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

इंदौर । लसूडिया थाना क्षेत्र में हुई आगजनी की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सिल्वर पार्क कॉलोनी में एक घर और कार में आग लगाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया था।

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र की सिल्वर पार्क कॉलोनी में 27 मार्च की देर रात हुई आगजनी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फरियादी सौरभ पाटोदिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रात करीब 1 बजे उनके घर के बाहर खड़ी कार में आग लगी हुई थी, जो फैलकर घर की दीवार तक पहुंच गई थी। जिसमें फरियादी ने तीन संदिग्ध मौके से लाल रंग की कार में सवार होकर फरार हो गए थे। मामले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद पुलिस ने वाहन की पहचान कर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

जांच के दौरान पुलिस ने कार नंबर के आधार पर एक आरोपी हर्षल गौड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथियों कृष्ण दामके और रोहित तंवर के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना कबूल किया। जिसमें शिकायतकर्ता से चल रहे पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने घर और कार पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजातरीन