रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा,मासूम पर चढ़े कार के दोनों पहिए

0
Screenshot_20260402-155100~2

सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात

कार मालिक ने खुद दर्ज कराई FIR

इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल के पास स्थित शांति निकेतन कॉलोनी से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहाँ सड़क पर खेल रहे एक मासूम बच्चे के ऊपर से एक तेज रफ्तार कार के दोनों पहिए गुजर गए। यह मंजर इतना खौफनाक है कि इसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। हालांकि, इस हादसे के बाद कार मालिक ने जो मिसाल पेश की, वह भी चर्चा का विषय है। उन्होंने न केवल बच्चे का इलाज कराया, बल्कि खुद अपने ड्राइवर को थाने भेजकर उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई।

इंदौर की पॉश कॉलोनी शांति निकेतन में मंगलवार दोपहर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब खेल रहे दो बच्चों में से एक मासूम कार की चपेट में आ गया। वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार चालक की लापरवाही से मासूम के ऊपर से कार के दोनों पहिए गुजर गए। हादसे के बाद वहां हड़कंप मच गया। घायल बच्चे को तत्काल बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया, जहा डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के पैर में फ्रैक्चर है और उसका उपचार जारी है।

इस पूरे घटनाक्रम में कार मालिक संजय अग्रवाल को जैसे ही उन्हें ड्राइवर की इस बड़ी लापरवाही का पता चला, उन्होंने तुरंत बच्चे के इलाज की जिम्मेदारी उठाई। इतना ही नहीं, कानून का सम्मान करते हुए संजय अग्रवाल ने खुद अपने ड्राइवर को लसूड़िया थाने भेजा, जहाँ पुलिस ने उनके ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

कार मालिक संजय अग्रवाल को जैसे ही उन्हें ड्राइवर की इस बड़ी लापरवाही का पता चला, उन्होंने तुरंत बच्चे के इलाज की जिम्मेदारी उठाई। इतना ही नहीं, कानून का सम्मान करते हुए संजय अग्रवाल ने खुद अपने ड्राइवर को लसूड़िया थाने भेजा, जहाँ पुलिस ने उनके ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *