इंदौर एमवाय अस्पताल के डॉक्टरों ने फिर किया कमालगले में घुसे सरिए के बावजूद युवक की बची जान

0
IMG-20260403-WA0042

जिंदगी और मौत की जंग में जीता इंसान

Pritesh Jain। इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां डॉक्टरों की टीम ने असंभव को संभव कर दिखाया। गले में लोहे का सरिया घुसने के बावजूद एक युवक की जान बचा ली गई। यह जटिल ऑपरेशन कई घंटों तक चला और अब मरीज की हालत स्थिर बताई जा रही है।

खरगोन जिले के आनंद नगर निवासी 30 वर्षीय सद्दाम, जो पेशे से मिस्त्री है, 1 अप्रैल को काम के दौरान एक भीषण हादसे का शिकार हो गया। उसके गले में लोहे का सरिया आर-पार घुस गया, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे तत्काल खरगौन जिला अस्पताल से इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। यहां पहुंचते ही सर्जरी विभाग की टीम ने बिना समय गंवाए आपातकालीन ऑपरेशन शुरू किया। जिसमें डॉ. अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने करीब 4 से 5 घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन के बाद युवक के गले से सरिया सफलतापूर्वक निकाल दिया। डॉक्टरों की तत्परता और कुशलता से युवक की जान बचाई जा सकी। फिलहाल मरीज पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में है और तेजी से स्वस्थ हो रहा है। उम्मीद है कि उसे अगले सप्ताह तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *