पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट, आरोपी पहुंचे हवालात
इंदौर में पेट्रोल भरवाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मामले में पेट्रोल पंप कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
5 अप्रैल की रात रेडीसन चौराहा स्थित मालवीय पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने की बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। घटना में फरियादी कर्मचारी ऋषि पाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्पित पिता बलजीत सिंह बग्गा को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
