क्राइम ब्रांच की बड़ी स्ट्राइक,राजस्थान का शातिर ड्रग तस्कर वसीम गिरफ्तार

0
Screenshot_20260407-220823~2

परिवार के विरोध के बीच क्राइम ब्रांच का कड़ा एक्शन

दो दर्जन अपराधों वाले वसीम के हाथ में आई चोट

Pritesh Jain । इंदौर को नशा मुक्त करने के अभियान में क्राइम ब्रांच ने एक और अंतरराष्ट्रीय कड़ी को तोड़ दिया है। पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के कुख्यात ड्रग तस्कर वसीम खान को एक हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी इतना शातिर था कि उसने खुद को घर में कैद कर लिया और उसके परिवार ने पुलिस कार्रवाई का जमकर विरोध किया। लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम ने हार नहीं मानी और आरोपी को ‘टाँगटोली’ करते हुए उसके घर से बाहर खींच लाई।

इंदौर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के लिए क्राइम ब्रांच ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में जाल बिछाया। पुलिस की कार्यवाही की शुरुआत होती है तीन दिन पहले पकड़े गए रिजवान, फैजान और काजल उपाध्याय से, जिन्होंने पूछताछ में मुख्य सप्लायर वसीम खान का नाम उगला था। वसीम राजस्थान के अरनोद इलाके का रहने वाला है और खुद को एक साधारण मजदूर बताकर ड्रग्स की तस्करी का काला कारोबार चला रहा था।

जब क्राइम ब्रांच की टीम वसीम के घर पहुँची, तो वहां जमकर जद्दोजहद हुई। आरोपी के परिवार वालों ने पुलिस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली। टीम ने आरोपी को उसके घर से टाँगटोली करके सड़क पर लाया और गिरफ्तार कर लिया। भागने की कोशिश में वसीम के हाथ में चोट भी आई है। बता दें कि वसीम पर राजस्थान और एमपी में करीब दो दर्जन संगीन अपराध दर्ज हैं।

क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अपराधी चाहे किसी भी राज्य की सीमा में छिपा हो, इंदौर पुलिस की नजरों से बच नहीं पाएगा। अब वसीम से पूछताछ में कई और बड़े नामों के खुलासे होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *