जीतू पटवारी ने प्रेस वार्ता में सरकार की मंशा पर उठाए सवाल, वंदे मातरम् कांग्रेस की आत्मा है

0
Screenshot_20260411-164700~2

इंदौर, प्रितेश जैन

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा, तथा इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे द्वारा प्रदेश एवं शहर के समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया मुख्यमंत्री ने सुबह एक बयान दिया और मुझसे सवाल किए, काँग्रेस वो पार्टी है जिसे राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान सर्वोपरि है, और हमारी आत्मा है।

वन्देमातरम् पर राजनीति करने से पहले प्रदेश और शहर को बताना होगा कि 35 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? बाइपास यम लोक बन गया है, मुख्यमंत्री को जवाब देना होगा।

मुख्यमंत्री एक ऑफिस ऐसा बताया जाए जो भ्रष्टाचार मुक्त हो पहले यह बताए, करप्शन कैंसर की तरह पूरे प्रदेश में फैल गया है।

BRTS पर करोडों रुपए लगा कर उसे तोड़ दिया, इसका जवाब कौन देगा?

इंदौर नशे की गिरफ्त में है, इसे कौन बचाएगा ?

तीन नगर निगम के बजट आए, तीनों में आय 30% ही रहा, इंदौर शहर के साथ अराजकता क्यों? बजट पर बहस की जगह दूसरे ही विषयों पर बहस होती है।

मुख्यमंत्री सवाल करते है कि काँग्रेस का क्या स्टेंड है वन्दे मातरम् पर, काँग्रेस उन्हें जवाब नहीं देगी जो खुद अंग्रेजों के साथ मिल गए थे ।

बीजेपी की सोच सिर्फ अपने पापों को छुपाना है

काँग्रेस पार्टी मिलकर प्रदेश और इंदौर के हक की लड़ाई लड़ना चाहती है,

रुबीना के बयान पर बोले प्रदेश अध्यक्ष – यह पार्टी के संज्ञान में है और अनुशासन समिति में मामला हैं, जल्द इस पर निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *