50 लाख रुपये कीमत के 230 गुम हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए

0
Screenshot_20260610-180130~2

इंदौर। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन तलाशने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। सिटीजन कॉप एप्लीकेशन और सीईआईआर यानी संचार साथी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये कीमत के 230 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं। वर्ष 2026 में अब तक कुल 807 मोबाइल फोन बरामद कर आवेदकों को लौटाए जा चुके हैं।

इंदौर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल लगातार सिटीजन कॉप एप्लीकेशन और सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण कर रही है। इसी क्रम में इंदौर सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से 230 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए। वही आज बरामद किए गए सभी 230 मोबाइलों को उनके धाराओं को सौंप गए, वही अपने गम हुए मोबाइलों की आस छोड़ चुके मोबाइल धारक भी गुम हुए मोबाइल को वापस पाकर आनंदित नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *