जालसाज युवती धराई, अधिकारी बन युवक से की लाखों की ठगी

0
Screenshot_20260610-181016~2

इंदौर में अपर कलेक्टर बनकर की ठगी बाणगंगा की युवती ने युवक को लगाया लाखों का चूना जमीन के दस्तावेज युवक के नाम कराने का झांसा दिया

ठग युवती ने खुद को सीएम हाउस में पदस्थ होना बताया था अधिकारी की तरह झाडती थी रौब युवक ने कलेक्टर जनसुनवाई में की शिकायत

इंदौर ।कलेक्टर जनसुनवाई में धोखाधड़ी का अनोखा मामला सामने आया है जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि इंदौर के बाणगंगा की एक महिला ने खुद को अपर कलेक्टर बताकर उसके साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है पीड़ित युवक का कहना है कि वो न्यायालय का वाहन चालक है एक महिला उसके संपर्क में आई जिसने खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताते हुए,उसकी सरकारी जमीन अपने नाम कराने का झांसा दिया। इसके लिए उसने जमीन से जुड़े दस्तावेज भी फर्जी तरीके से तैयार किये और कुछ दिन बाद दावा किया कि जमीन का नामांतरण हो चुका है। पीड़ित ने बताया की महिला ने काम करवाने के एवज में पहले 5 लाख रुपये और बाद में ढाई लाख रुपये की मांग की। भरोसे में आकर उसने रकम भी दे दी, लेकिन बाद में पता चला कि दिए गए सभी दस्तावेज फर्जी थे और जमीन का कोई नामांतरण नहीं हुआ।

पीड़ित ने बताया कि महिला इलाके में बड़े अधिकारी की तरह घूमती थी और लोगों के बीच खुद को प्रशासन से जुड़ा बताती थी, जिससे कई लोग उसके झांसे में आ गए। महिला बाकायदा अपर कलेक्टर लिखी गाड़ी के साथ फोटो भी खींच रखा था बहरहाल पीड़ित ने मामले में सख्त कार्रवाई और अपने पैसे वापस दिलाने की मांग की है। वही एडीएम रोशन राय ने इसे गंभीर अपराध बताया है साथ ही संबंधित थाने की पुलिस को इसकी जांच के आदेश दिए है इस फर्जी अधिकारी के गिरफ्तार होने के बाद और भी कई फर्जीवाड़े का खुलासा होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *