ट्रेनी रेंजर दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

0
Screenshot_20260706-145418~2

आरोपी, MPPSC में चुना गया था, रेंजर पद के लिए

शादी का झांसा देकर, किया होटल में दुष्कर्म

इंदौर । आजाद नगर पुलिस ने, एक ट्रेनी रेंजर अजय सोलंकी को, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। शिकायत एक 26 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है, जो खुद भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद, MPPSC में रेंजर पद पर सिलेक्ट हुए अजय सोलंकी को चारित्रिक अपराध ने, जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। इंदौर पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की 26 वर्षीय बेटी का आरोप है, कि अजय सोलंकी ने शादी का आश्वासन देकर, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है, कि अजय ने उससे 40 हजार रुपए भी लिए। बाद में जब शादी की बात आई, तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। डीसीपी नरेंद्रसिंह रावत ने बताया कि पीड़िता अपनी बहन और पिता के साथ, आजाद नगर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद महिला पुलिस अधिकारी ने बयान दर्ज करने के बहाने, अजय को बुलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। जहां से उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में, जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने, अजय को एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दी थी। इस दौरान, उसने शादी के लिए सहमति भी जताई और उसके पिता भी इसके लिए राज़ी हो गए थे, लेकिन पीड़िता ने शादी से इनकार करते हुए एफआईआर दर्ज कराने पर जोर दिया, जिसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *